फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The voice saying "Papa, wake up" was lost amidst the bloodstains.

Pratapgarh News: खून के धब्बों में खो गई पापा उठो की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The voice saying "Papa, wake up" was lost amidst the bloodstains.
मृतक देवेंद्र के घर का दरवाजा अब भी खुला है। उसी दरवाजे की चौखट पर सूखे खून के धब्बे चीख-चीखकर हत्या की कहानी सुना रहे हैं। बहनोई की गोली ने देवेंद्र (45) की सांसें ही नहीं, पूरे परिवार का सहारा छीन लिया।
विज्ञापन


देवेंद्र मेडिकल स्टोर चलाकर घर चलाते थे। सुबह बड़ा बेटा आदर्श पिता को जगाता था। न उठने पर छोटा बेटा अभिषेक पिता के पास पहुंच जाता था। दिनभर कामकाज से फुर्सत मिलने के बाद वह रात में बेटों के साथ हंसी-ठिठोली करने के बाद सुकून की नींद सोते थे लेकिन मंगलवार की सुबह देवेंद्र की मौत घर के दरवाजे तक आ पहुंची। बेटे खून से सनी चौखट से लिपटकर पापा लौट आओ की पुकार लगाने लगे। उन्हें देखकर हर किसी का मन द्रवित हो उठा। पत्नी विमला यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी प्रियंका ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार की शाम बेटे अनिकेत और बेटी जान्हवी के साथ मायके आ गई थी। देवेंद्र की मौत स्थानीय व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक

घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ परिजनों से पूछताछ की। परिजनों को न्याय का आश्वासन भी दिया। घटनास्थल से पुलिस अधीक्षक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आरोपी कपिलदेव से पूछताछ की।


मेडिकल कॉलेज में रहा तनातनी का माहौल

गोली लगने के बाद घायल देवेंद्र को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों की भीड़ जुटने से इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं, घायल आरोपी कपिल देव को भी सीएचसी कोहड़ौर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स मेडिकल कॉलेज में तैनात रही। घटनास्थल से सीधे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी और बच्चे को लेने ससुराल गया था। ससुर गया प्रसाद और साले देवेंद्र ने डंडे से हमला किया। बचाव के लिए गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed