फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman, along with her close friend, murdered her husband.

Pratapgarh News: महिला ने नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The woman, along with her close friend, murdered her husband.
भावापुर में महिला ने नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बीते 28 अप्रैल को युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश की जा रही है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के भावापुर निवासी विनोद मजदूरी करते थे। वह गांव के बदरे आलम के घर पर मजदूरी करने जाया करते थे। इस बीच दोनों में दोस्ती गहरी हो गई। बदरे आलम का विनोद के घर आना जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन

घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बदरे आलम पैसों भी दे देता था। इसी बीच विनोद की पत्नी पिंकी से बदरे आलम की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। दो साल तक दोनों में नजदीकियां रहीं। इस बात की भनक विनोद को लगी तो उसने पत्नी को फटकार लगाई। इसके बाद पिंकी ने बदरे आलम के साथ पति की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

28 अप्रैल की रात करीब नौ बजे बदरे आलम ने फोन कर विनोद को गांव के कब्रिस्तान के पास बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने पिंकी को जानकारी दी। ससुराल वालों से पति के शौच जाने की बात कहकर ढूढ़ने निकली। इसके बाद उसे पति का शव कब्रिस्तान में बांस की कोठ में मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed