फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is no radiologist in the CHC, dust has accumulated on the ultrasound machine

Pratapgarh News: सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट नहीं, अल्ट्रासाउंड मशीन पर जमी धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
There is no radiologist in the CHC, dust has accumulated on the ultrasound machine
पट्टी सीएचसी में धूल फांक रही डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
सीएचसी में लगी डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन साल भर से धूल फांक रही है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पट्टी सीएचसी में साल भर पहले डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन आई। मगर अभी तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। बहुता गांव की गायत्री देवी ने बताया की वह गर्भवती हैं। उन्हें चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा है। अस्पताल में सुविधा न होने के कारण उन्हें मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ रही है।

रामकोला के अजय कुमार ने कहा कि सीएचसी होने के बावजूद यहां पर कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुर्सी खाली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम प्रताप भारतीय ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से जांच शुरू नहीं हो पा रही है। अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed