{"_id":"6a2083a49f2bdb04e30fb8a2","slug":"three-water-tanks-will-be-built-in-raniganj-nagar-panchayat-at-a-cost-of-rs-33-crore-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169424-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रानीगंज नगर पंचायत में 33 करोड़ से बनेंगी पानी की तीन टंकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रानीगंज नगर पंचायत में 33 करोड़ से बनेंगी पानी की तीन टंकियां
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीगंज नगर पंचायत में जल जीवन मिशन योजना नगरीय के तहत पानी की तीन टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। अगले साल मार्च तक पानी की टंकियों का निर्माण कर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। पानी की टंकियों के निर्माण में 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शासन ने कार्यदायी संस्था जल जीवन मिशन प्रयागराज को निर्माण का जिम्मा सौंपा है। पानी की टंकियों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर पंचायत रानीगंज के 16 वार्डों में शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए 26.5 लाख लीटर क्षमता वाली टंकियों का निर्माण कार्य जून के अंत तक शुरू होने की उम्मीद विभागीय अधिकारियों ने जताई है। टंकियों में पानी पहुंचाने के लिए 15 हॉर्सपावर क्षमता के 21 पंप लगवाए जाएंगे।
जल जीवन मिशन नगरीय प्रयागराज के एक्सईएन अमित राज ने बताया कि रानीगंज नगर पंचायत में पानी की तीन टंकियों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। साढ़े पांच लाख, 14 लाख एवं सात लाख लीटर क्षमता की तीन टंकियों का निर्माण होगा। जिससे नगर पंचायत की करीब 20 हजार आबादी को अगले साल मार्च से शुद्ध पेयजल मुहैया होगा।
विज्ञापन
इन वार्डों में होगी पेयजल आपूर्ति
नगर पंचायत के बरहदा, बीठलपुर, टोडर पट्टी, मधवापुर, निधि पट्टी, कायस्थ पट्टी, संडिला, पचरास, दरियापुर, सवैया, पूरेभाेगी, सराय सुल्तानी, भागीपुर, रस्तीपुर वार्ड में पानी की टंकियों से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

Trending Videos