{"_id":"6a3d791b0ae041d9fc048d7a","slug":"tractor-collides-with-e-rickshaw-female-student-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-171291-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक्टर ई-रिक्शा से टकराया, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक्टर ई-रिक्शा से टकराया, छात्रा की मौत
विज्ञापन
मृतक छात्रा ज्योति यादव। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीलापुर क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर ई-रिक्शा से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। वहीं, ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के उमरपट्टी निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बृजलाल यादव परिवार के साथ लालगंज के शीतलमऊ में रहते हैं। बेटी ज्योति यादव (21) बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्रा थी।
बृहस्पतिवार को वह प्रशिक्षण लेने के लिए लालगंज ट्रॉमा सेंटर गई थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ज्योति प्रैक्टिकल फाइल शिक्षक को दिखाने के लिए ई-रिक्शा से नर्सिंग कॉलेज जा रही थी।
विज्ञापन
सगरा सुंदरपुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास पीछे से आ रहा ट्रैक्टर ई-रिक्शा से टकरा गया। छात्रा और चालक घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को ट्रामा सेंटर लालगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका का एक छोटा भाई भी है। सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ई-रिक्शा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर टकराने से हादसा हुआ। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।