{"_id":"6ae78da10b71713f920e57aa","slug":"traffic-jam-at-bhangwa-crossing-janata-express-remained-at-a-standstill-for-20-minutes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-181407-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भंगवा क्रॉसिंग पर जाम, 20 मिनट तक खड़ी रही जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भंगवा क्रॉसिंग पर जाम, 20 मिनट तक खड़ी रही जनता एक्सप्रेस
Mon, 02 Nov 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
भंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम का असर अब ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जाम के चलते देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार पहुंचे। मशक्कत कर रेलवे क्रॉसिंग बंद कराया। उसके बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि भंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने के कारण अक्सर जाम लगता है। जंक्शन के समीप क्रॉसिंग होने के कारण हर 15 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन होता है जिससे रेलवे फाटक बंद किया जाता है।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि समय पर फाटक बंद होने के कारण ट्रेन का ठहराव जंक्शन पर किया गया था। फाटक बंद होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
ओवरब्रिज का 25 फीसदी काम पूरा
करीब दो साल पहले भंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। अब तक महज 25 फीसदी ही काम पूरा किया जा सका है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग दो साल का समय लगेगा।