फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two accused arrested in deadly attack on head representative

Pratapgarh News: प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in deadly attack on head representative
25 मई की शाम करीब छह बजे घर के बरामदे में बैठे प्रतिनिधि पर बदमाशों ने चाकू और तमंचे से हमला किया था। हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बरौंधा अंडरपास से पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि के हमलावर हथिगवां के मिश्र दयालपुर निवासी पुष्कर सिंह उर्फ हर्ष और प्रयागराज जिले के धूमनगंज निवासी शौर्य उर्फ आर्यन पांडेय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राम प्रधान चुनाव में प्रतिनिधि लाल बहादुर उर्फ लल्लन सिंह की हत्या की योजना बनाई थी। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि पर तमंचे से फायर कर दिया। लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे प्रधान प्रतिनिधि पर शौर्य ने चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्र दयालपुर निवासी आरोपी हर्ष प्रयागराज के धूमनगंज में रहता था। मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के छतरीपुर निवासी आरोपी शौर्य भी धूमनगंज इलाके में ही रहता था। आरोपियों के पास से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

वर्जन-
घायल प्रधान प्रतिनिधि का उपचार प्रयागराज में चल रहा है। उनके पिता की तहरीर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed