सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two criminals injured in encounter while trying to crush police

Pratapgarh News: पुलिस को कुचलने का प्रयास मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two criminals injured in encounter while trying to crush police
विज्ञापन
पुलिस टीम को कार से कुचलने का प्रयास करने वाले दो हिस्ट्रीशीटरों को दिलीपपुर के शहीद स्मारक गेट से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

पुलिस की पूछताछ में आरोपी लीलापुर के बासूपुर निवासी मोहम्मद आफताब और तिलौरी निवासी नौशाद अली ने बताया कि वह लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में धोखाधड़ी कर खातों से धनराशि निकालते थे। धोखाधड़ी से मिले रुपयों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस टीम दिलीपपुर के रसोइया मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा कार को टीम ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कार सवारों ने पुलिस टीम को कुचलने की नीयत से वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। टीम के पीछा करने पर कार चालक शहीद स्मारक गेट की तरफ जंगल में भागने का प्रयास करने लगा। पुलिया से टकराकर कार गड्ढे में फंस गई। कार से उतरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
जवाबी फायरिंग में बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लग गई। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट व चोरी सहित विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, तीन कारतूस, अलग-अलग बैंकों के छह एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक-एक आरसी व निर्वाचन पहचान-पत्र बरामद किया है। कुल 18158 रुपये नकदी के साथ बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा कार भी बरामद की गई है। मोहम्मद आफताब के खिलाफ चार और नौशाद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed