{"_id":"6a187b5e4da1ee7d21047515","slug":"two-trailers-collided-on-the-highway-one-driver-died-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-169036-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर दो ट्रेलर भिड़े, एक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर दो ट्रेलर भिड़े, एक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित राजगढ़ के पास तेज रफ्तार दो ट्रेलर में बृहस्पतिवार की भोर आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रेलर के केबिन में फंसे घायल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरा ट्रेलर चालक फरार हो गया।
अयोध्या के पुरा कलंदर थाना क्षेत्र के पछोली निवासी ट्रेलर चालक रमेश भारती उर्फ घेर्राऊ (45) प्रयागराज से अयोध्या लौट रहे थे। शहर से प्रयागराज की तरफ जा रहा ट्रेलर बृहस्पतिवार की भोर करीब तीन बजे राजगढ़ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया।
हादसे में ट्रेलर चालक रमेश केबिन में बुरी तरह फंस गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।