सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two trains, including the Kashi Vishwanath Express, were cancelled and four others were delayed.

Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें निरस्त, चार देरी से पहुंचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two trains, including the Kashi Vishwanath Express, were cancelled and four others were delayed.
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ और मालदा टाउन एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। पद्मावत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें विलंब से जंक्शन पर पहुंचीं। काशी विश्वनाथ के निरस्त होने के कारण पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
Trending Videos


स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ और मालदा टाउन एक्सप्रेस को रेलवे कंट्रोल ने निरस्त कर दिया। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची तो हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल ढाई घंटे विलंब से आई। पीआरएल पैसेंजर एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। रेलवे कंट्रोल ने इस ट्रेन को प्रयागराज संगम की जगह फाफामऊ से वापस लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हुए यात्री
विवेक नगर निवासी जितेंद्र, आशुतोष व पवन माता-पिता के साथ माघ मेला प्रयागराज जाने के लिए जंक्शन पहुंचे थे। पीआरएल पैसेंजर के फाफामऊ से लौटने की जानकारी होने पर बस से सफर करना पड़ेगा। रानीगंज निवासी अजय श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने से पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed