सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Underpass: DM sought report from Tehsildar Raniganj and PWD

अंडरपास: डीएम ने तहसीलदार रानीगंज और पीडब्ल्यूडी से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Underpass: DM sought report from Tehsildar Raniganj and PWD
विज्ञापन
गौरा और सुवंसा रेलवे स्टेशनों के बीच मसौली गांव में अंडरपास निर्माण की कवायद तेज हो गई है। रेल विभाग का पत्र मिलने पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग और तहसीलदार रानीगंज को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। दोनों विभागों से रिपोर्ट आते ही शासन को पत्र भेजकर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। इधर रविवार को कड़ाके की ठंड के बीच गांव के लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
Trending Videos


लखनऊ -वाराणसी रेल खंड पर गौरा और सुवंसा रेलवे स्टेशनों के बीच मसौली गांव के पास अंडरपास के लिए आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने रविवार को धरना -प्रदर्शन जारी रखा। बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं और पुरुषों ने अपनी आवाज बुलंद की। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने उत्तर रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगने की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि तहसीलदार रानीगंज और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों विभागों से रिपोर्ट आते ही एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इन दोनों विभागों से जल्द ही रिपोर्ट आने की संभावना है।
दरअसल में रेल अफसरों ने जिस स्थान पर अंडरपास बनाने का फैसला किया है, उस स्थान के दोनों ओर रेलवे की ही जमीन है। अंडरपास निर्मित होने से लोक निर्माण विभाग की सड़कें भी क्षतिग्रस्त नहीं हो रही हैं, इसलिए दोनों विभागों से जल्द ही रिपोर्ट आने की संभावना है। रेल विभाग को डीएम का नोड्यूज मिलते ही अंडरपास निर्माण को नई गति मिल सकती है।
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए उत्तर रेलवे से पत्र आया हुआ है, तहसीलदार रानीगंज और लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों विभागों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed