सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Unorganized women soldiers befriend, document recorded.

Pratapgarh News: प्रयागराज की महिला सिपाही का कराया गर्भपात, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Unorganized women soldiers befriend, document recorded.
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रयागराज के गंगानगर में कार्यरत महिला सिपाही के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर गर्भपात कराने के मामले में महिला थाने में आसपुर देवसरा थाने के एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाह से पूर्व जबरन दुष्कर्म करने के साथ जान से मारने की कोशिश का मामला कोर्ट तक पहुंचा गया है।
Trending Videos

वाराणसी की रहने वाली महिला सिपाही का आरोप है कि आजमगढ़ निवासी आरोपी सिपाही ने कोर्ट मैरिज से पूर्व जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। खुद को बचाने के लिए गर्भपात करा दिया। शिकायत के डर से सिपाही ने 29 सितंबर 2022 को प्रयागराज में कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि कोर्ट मैरिज के बाद पति कभी ससुराल नहीं ले गया। महिला को करीब ढाई वर्ष की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप भी महिला सिपाही ने पति पर लगाया है। बताया कि सास, ससुर, जेठ दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते हैं। परिवार के कहने पर पति ने 16 मई 2025 से संबंध समाप्त कर लिया है। दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जा रही है। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।ंंं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed