सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers stopped the doubling of railway track, created ruckus

Pratapgarh News: ग्रामीणों ने रोका रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the doubling of railway track, created ruckus
विज्ञापन
गौरा और सुवंसा रेलवे स्टेशनों के बीच मसौली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कार्य को रोक दिया है। सुबह ट्रैक्टर से सामान पहुंचने पर एकजुट गांव के लोगों ने मजदूरों को सामान समेत वापस करा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पहले अंडरपास का निर्माण कराया जाए, उसके बाद ही रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो।
Trending Videos

आरोप है कि वर्षों से अंडरपास निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ -वाराणसी रेल खंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। मंगलवार को गौरा और सुवंसा रेलवे स्टेशनों के बीच मसौली गांव के पास मजदूर ट्रैक्टर में सामान भरकर दोहरीकरण का कार्य करने पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है अंडरपास का निर्माण कराने के लिए कई सालों से मांग की जा रही है। संसदीय चुनाव में गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार भी किया, मगर इसके बाद भी कोई पहल नहीं हुई।
आरोप है कि हाईवे पर जाने के लिए पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। अंडरपास बन जाने से दूरी तीन किमी कम हो जाएगी। मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए दूरी अधिक होने से दैनिक जीवन, बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आक्रामक रूख देखकर कर्मचारियों ने एक्सईएन सत्य किशोर से फोन पर बात कर गांव के लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके कारण मंगलवार को ट्रैक दोहरीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। एक्सईएन सत्य किशोर ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed