{"_id":"694d7a2a554d40282309ca5b","slug":"villagers-will-meet-dm-today-for-underpass-construction-work-stalled-for-third-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-155116-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंडर पास निर्माण के लिए आज डीएम से मिलेंगे ग्रामीण, तीसरे दिन ठप रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंडर पास निर्माण के लिए आज डीएम से मिलेंगे ग्रामीण, तीसरे दिन ठप रहा कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा और सुवंसा रेलवे स्टेशनों के बीच मसौली गांव के पास अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करेंगे। गांव के लोगों ने फिलहाल ट्रेन रोकने का इरादा टाल दिया है। लेकिन, तीसरे दिन भी रेलवे दोहरीकरण का कार्य ठप रहा। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे रेलवे अफसरों ने अंडरपास निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर से गांव के लोगों की बात कराई। रेलवे अफसरों की पहल पर गांव के लोग शुक्रवार को डीएम से मिलने जाएंगे।
निरीक्षण कर रहे अफसरों ने गांव के लोगों की बात चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर से भी कराई। उन्होंने बताया कि तहसीलदार रानीगंज और डीएम से इस मुद्दे पर बात की गई है। रेल अफसरों की इस पहल के बाद ग्रामीणों ने ट्रेन रोकने का इरादा टाल दिया है। गांव के लोगों ने बुधवार को कहा था कि अगर बृहस्पतिवार को डीआरएम मौके पर नहीं आते हैं तो शुक्रवार से ट्रेनों का संचालन रोक दिया जाएगा।
इधर अंडरपास की मांग कर रहे जटा तिवारी, प्रधान नियाज अली, बीडीसी सदस्य वीरेंद्र तिवारी, लालजी, रणजीत, विपिन पटेल ने बताया कि शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करने के बाद अगले कदम पर फैसला लिया जाएगा। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं किया जाता है, तब तक दोहरीकरण का कार्य नहीं होने देंगे।
पैमाइश कराने के लिए डीएम से मिले रेलवे अफसर
रेलवे अफसरों ने डीएम से मुलाकात करके मसौली गांव में अंडरपास बनाने के लिए पैमाइश कराने की मांग की है। रेलवे अफसरों ने बताया कि पैमाइश के बाद ही पता चलेगा कि जिस स्थान पर अंडरपास की बनना है, वह जमीन रेलवे की है या किसी किसान की है। डीएम ने एसडीएम रानीगंज से पैमाइश कराने को कहा है।
Trending Videos