{"_id":"6a383c6e421e46088301c469","slug":"ward-off-ailments-with-yoga-keep-your-health-in-top-shape-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-170892-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: योग से दूर भगाएं रोग... दुरुस्त रखें सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: योग से दूर भगाएं रोग... दुरुस्त रखें सेहत
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में विश्व योगाभ्यास दिवस पर योगाभ्यास करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बेल्हा योगमय हो गया। चारों ओर से ओम नाद गूंजता रहा। योग से खुद को तंदुरुस्त रखने के नुस्खे लोगों को बताए गए। साथ ही रोगों को दूर भगाने में योग की महत्ता बताई गई। चिलबिला स्थित वन विभाग के जैव विविधता पार्क, पुलिस लाइन, शहीद उद्यान, सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों, कारागार व विद्यालयों में बच्चों औ बुजुर्गों और अफसरों ने योग किया।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य आयोजन जैव विविधता पार्क में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोशाला आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, डीएम अभिषेक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह के साथ सैकड़ों लोगों ने योग किया।
रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि योग प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि निरोग रहना है तो योग करें। इस मौके पर डीएफओ आशुतोष गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, बीएसए देवब्रत सिंह, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, व्यापारी हरिशंकर सिंह, राजेंद्र केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, शहीद उद्यान में पतंजलि योग समिति में तत्वावधान में योग किया गया। इसके बाद लोगों को शरबत बांटा गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, डॉ. कामायनी उपाध्याय, लेफ्टिनेंट प्रमोद पांडेय, कर्नल दिनेश, जेबी सिंह, पतंजलि योगपीठ के दुर्गेश योगी मौजूद रहे।