फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wednesday was the hottest day in three years, with heat reminiscent of May and June.

Pratapgarh News: तीन सालों में सबसे गर्म रहा बुधवार, मई-जून जैसी तपिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day in three years, with heat reminiscent of May and June.
जुलाई महीने में मई-जून जैसी तपिश महसूस हो रही है। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस बार की गर्मी ने साल 2022 और 2023 की याद दिला दी है। तीन सालों में बुधवार यानि 15 जुलाई सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहा था। 2024 में 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था, वहीं 2025 में 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। इस साल बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 2015 से 2020 के बीच 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर बिजली कटौती, दिन में ट्रिपिंग
भीषण गर्मी के बीच बिजली की आवाजाही लोगों की परेशानियों को बढ़ा रही है। शहर के रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े टाउन फीडर की बिजली बुधवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक गुल रही। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में दिन व रात के समय ट्रिपिंग के कारण बिजली की आवाजाही जारी रही। ग्रामीण अंचल के अधिकांश उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में रात 10 से सुबह पांच बजे के बीच चार से पांच घंटे बिजली गुल रही। जिस कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। बिजली कर्मियों के अनुसार, मेनलाइन ब्रेकडाउन के कारण रात में बिजली कटौती हो रही है। जबकि लोड बढ़ने से फाल्ट की समस्या हो रही है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि लोड बढ़ने से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed