{"_id":"697265077a2a04fc730ade93","slug":"yogi-government-should-apologize-to-swami-avimukteshwarananda-ajay-rai-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-157571-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगे योगी सरकार : अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगे योगी सरकार : अजय राय
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के लिए योगी सरकार माफी मांगे। शंकराचार्य के काफिले को रोके जाने की घटना निंदनीय है। गेरुआ रंग पहनकर योगी खुद झूठ बोलते हैं और उनके सरकार में साधु-संतों का अपमान हो रहा है। यह बातें बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्टेडियम में सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इंदिरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के दौरान कहीं।
अजय राय ने कहा कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे शंकराचार्य को रोकते हुए उनके साथ रहे बटुकों को मारापीटा गया। उनके वस्त्रों को भी फाड़ा गया। माघ मेला प्रशासन से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि अगर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं हैं तो महाकुंभ में उन्हें जगह किस आधार पर दी गई। इस बार भी माघ मेला प्रशासन ने उन्हें किस आधार पर जगह दी है। इसका जवाब मेला प्रशासन को देना चाहिए। मेला प्रशासन शंकराचार्य से माफी मांगने की जगह प्रशासन उन्हें नोटिस दे रहा है, यह पागलपन है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़ी गई। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर सफाई देते हुए एआई से फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया। जिस कांग्रेस को कहा जाता था, इसका कोई वजूद नहीं है, वह कांग्रेस आज मुख्यमंत्री के दिल और दिमाग में बस चुकी है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार गो हत्या बंद करने की बात कहकर गोकशी करने वालों से रुपये ले रही है। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम प्रतापगढ़ के पहले सांसद पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय के नाम किए जाने की मांग की। कहा कि इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, महेंद्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, प्रशांत देव शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष का रानीगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्वागत किया।
Trending Videos