सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth drowns while bathing in a pond with friends.

Pratapgarh News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in a pond with friends.
विज्ञापन
बढ़नी गांव में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक बड़े भाई के सामने तालाब में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बढ़नी निवासी राम अजोर यादव का आठ साल पहले निधन हो चुका है। बृहस्पतिवार को उनका छोटा बेटा सुरजीत (20), बड़े भाई अखिलेश यादव व दोस्त सागर और विशेष के साथ ग्रामसभा के तालाब में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से युवक डूबने लगा। भाई को डूबते देख अखिलेश ने शोर मचाया लेकिन वह गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। शव का अंतिम संस्कार देवघाट में किया गया।
बड़े भाई अखिलेश ने बताया कि सुरजीत तैरना जानता था। किसी अन्य कारण से भाई की मौत हुई है। सुरजीत मुंबई में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed