{"_id":"696fc413d3844f1df301ec43","slug":"zaidi-academy-prayagraj-and-stadium-won-the-matches-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-157370-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जैदी एकेडमी प्रयागराज व स्टेडियम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जैदी एकेडमी प्रयागराज व स्टेडियम ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में जैदी एकेडमी प्रयागराज ने आरपीएस एकेडमी अयोध्या व दूसरे मुकाबले में स्टेडियम प्रतापगढ़ ने आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज को हराया।
पहले मैच में जैदी एकेडमी ने टॉस जीतकर 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 177 रन बनाए। हर्षित तिवारी ने 50, सौरभ यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। आरपीएस एकेडमी अयोध्या के रहबर खान व अंश ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में आरपीएस एकेडमी अयोध्या 17.2 ओवरों में 135 रनों पर ऑलआउट हो गई। आशुतोष यादव ने 40 रन बनाए। जैदी एकेडमी के हर्षित तिवारी ने चार व तन्मय केसरवानी ने दो विकेट लिए। हर्षित तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में स्टेडियम प्रतापगढ़ ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। विकास पाल ने 79, उत्कर्ष पाल ने 53 व सक्षम ने 44 रन बनाए। आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज के आकाश कुमार, सत्यानंद, अंश व पीयूष मौर्य ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपी रस्तोगी प्रयागराज 9.4 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। पीयूष मौर्य ने 14 व अमन खान ने 13 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम के आशीष यादव ने चार, मीत श्रीवास्तव व मोहम्मद सैफ ने दो-दो विकेट लिए। जिला कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। यहां जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, रंजीत यादव, सचिन शुक्ला, अनुज श्रीवास्तव, विनीत मिश्रा, ऋतिक श्रीवास्तव व मनीष मिश्रा मौजूद रहे।
Trending Videos