{"_id":"6a04cea3106251d5560feb8e","slug":"a-farmers-bright-son-prabhat-will-become-a-ca-raebareli-news-c-101-1-slko1034-157758-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किसान का मेधावी बेटा प्रभात बनेगा सीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किसान का मेधावी बेटा प्रभात बनेगा सीए
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 14 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
-रायबरेली में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत लाने पर पिता के साथ खुशी जताता मेधावी छात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में प्रभात चौरसिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्रभात का सपना चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत के साथ निरंतर प्रयास कर रहा है।
प्रभात के पिता चंद्रपाल चौरसिया कोरिहर गांव के रहने वाले हैं और किसान हैं। खुद की जमीन नहीं है, लेकिन दूसरों की जमीन पर खेती करके अपने परिवार का खर्च निकालते हैं। मां रुक्मिणी चौरसिया गृहिणी हैं। बड़ा भाई अनमोल चौरसिया एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहा है। पिता का कहना है कि बेटे ने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। जिन उम्मीदों से बेटे को पढ़ाया, वह उम्मीद पूरी हुई। बेटे को आगे पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।
डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेंगी काजल
ऊंचाहार। सीबीएसई की 12 वीं में 97 प्रतिशत अंकों के साथ चिन्मय विद्यालय ऊंचाहार की छात्रा काजल यादव ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। इस छात्रा ने उत्कृष्ट नतीजे हासिल कर जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। मानिकपुर रोड सलोन के रहने वाले विवेक कुमार यादव की बेटी काजल यादव ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना संजोया है।
काजल के पिता प्राथमिक विद्यालय रूनीपुर में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि मां सुलोचना गृहिणी हैं। काजल की बड़ी बहन कनक यादव नीट की तैयारी कर रही हैं। बड़ी बहन ने भी हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिले की मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। काजल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। (संवाद)
Trending Videos