{"_id":"6a04d068ca1a1e21ec06d618","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-two-dead-raebareli-news-c-101-1-rai1002-157768-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में डलमऊ-घुरवारा मार्ग पर तेज आंधी आने से सड़क के बीच ई-रिक्शा के ऊपर गिरा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी-पानी ने तबाही मचा दी। करीब 1200 पेड़ धराशायी हो गए। आंधी के दौरान पेड़ आैर छप्पर गिरने से ऊंचाहार में बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए। एक मवेशी की जान भी चली गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। आंधी पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बुधवार दोपहर तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आंधी-पानी शुरू हो गई। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी-पानी के चलते फिरोजाबाद, बदलहनखेड़ा, बलभद्रखेड़ा, सरायं महमूद समेत अन्य गांवों में एक हजार से अधिक पेड़ गिर गए।
ऊंचाहार के पूरे जीत मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी किसान चंद्रभान पाल (55) बुधवार शाम आंधी आने से खेत में महुआ के पेड़ के नीचे रखे छप्पर में बैठ गए। तभी छप्पर पर पेड़ गिरने से चंद्रभान की मौत हो गई। मझिगंवा गांव में छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग किसान राम औतार यादव (80) पर दीवार समेत छप्पर गिर पड़ा। मलबे में दबकर राम औतार गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर पेड़ गिरे होने से एंबुलेंस 500 मीटर पहले खड़ी हो गई। एंबुलेंस के चालक और चिकित्सा सहायक पैदल मौके पर पहुंचे तो परिजन बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक ले जाने के प्रबंध करने लगे। इस बीच राम औतार की मौत हो गई।
उन्नाव जिले के मोनीखेड़ा गांव निवासी राहुल (25), खीरों इलाके के कालूपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र (25) बाइक से कहीं जा रहे थे। खड्ड में गिरकर घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। सेवनपुर गांव निवासी गंगाराम (50) पेड़़ की डाल गिरने से घायल हो गए। देवगांव निवासी लल्लू (30), विकास (28), रमुवापुर निवासी सोनू (28) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, आंधी के कारण खड्ड में गिरकर घायल हो गए। कालूपुर गांव निवासी राजेश लोध के घर के पास नीम का पेड़ गिर गया। जिससे उनकी भैंस मर गई।
सरेनी प्रतिनिधि के हसनापुर गांव के पास पेड़ गिरने से सरेनी-लालगंज मार्ग जाम हो गया। जेसीबी से पेड़ की डालों को हटवाकर यातायात बहाल किया। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक रणगांव गांव की ज्ञानवती (24) पत्नी निर्मला कुशवाहा घर की दो मंजिला छत पर घरेलू सामान समेट रही थीं। आंधी आने पर छत से नीचे गिर गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी गांव की राजकुमारी (55) और पलक (17) जानवरों को सुरक्षित जगह पर बांधने जा रही थीं। तभी पीपल का पेड़ गिरने से दोनों घायल हो गईं।
गुलाब का पुरवा गांव की रितिका (9) पुत्री देशराज कोचिंग से घर लौट रही थी। बिजली का पोल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खीरों के रनापुर पखरौली निवासी साहिल (30) कस्बे में मजदूरी कर रहे थे। उनके ऊपर निर्माणाधीन दीवार गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
Trending Videos