{"_id":"69b700c33d81cc46e20d13b6","slug":"crowd-of-fever-patients-gathered-at-the-fair-raebareli-news-c-101-1-rai1002-153159-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मेले में बुखार के मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मेले में बुखार के मरीजों की रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
डीह ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का रविवार को जिले की सभी पीएचसी में आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार से बीमार मरीजों की संख्या अधिक रही। मौसम बदलने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने एहतियात बरतने की सलाह दी।
रविवार को हुए आरोग्य मेला में 965 पुरुष, 1026 महिला मरीजों ने पंजीरण कराया। 308 बीमार बच्चों का भी इलाज किया गया। बुखार के सबसे अधिक 497 मरीजों को दवाएं दी गईं। 281 रोगी सांस संबंधी समस्या से परेशान होकर इलाज कराने के लिए पहुंचे। 73 पीएचसी में 2299 मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी।
सरेनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगांव में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों के साथ दो कुत्ता काटने से जख्मी हुए घायल भी आए। डॉक्टर बीपी उपाध्याय ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवाइयां दे दी गई। कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों को एंटी रेबीज वेनम लगाई गई।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ जिसमें खांसी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने मरीजों का चेकअप के बाद इलाज किया और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेले में 82 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि सुबह शाम मौसम बदला हुआ है।
घुरवारा प्रतिनिधि के अनुसार, कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आरोग्य स्वास्थ मेला लगा। इसमें बुखार,सर्दी जुकाम, शुगर, उच्च रक्तचाप,मलेरिया, पैथालॉजी में जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ रूपाली शुक्ला ने बताया कि मेले में 74 मरीजों का पंजीकरण किया गया। 16 बीमार बच्चों का भी इलाज किया गया।
Trending Videos