सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight trains did not arrive, Punjab Mail was late

Raebareli News: आठ ट्रेनें नहीं आईं, पंजाब मेल लेट

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eight trains did not arrive, Punjab Mail was late
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार् एक पर सुबह ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कानपुर रूट की आठ ट्रेनें रविवार को नहीं आईं। इनमें छह ट्रेनें रद्द रहीं। दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया। अन्य रूटों की ज्यादातर ट्रेनें देर से पहुंची, जिनमें पंजाब मेल सबसे ज्यादा लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
Trending Videos


कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को सुबह छह बजे के पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ा, ताकि इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर कर सकें। इसके बाद यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। कानपुर में गंगा पुल पर रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से कानपुर रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया। अन्य रूटों की ट्रेनें के संचालन पर भी असर पड़ा है।

लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर चार घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौने तीन घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विलंब से आने वाली ट्रेनें पहले से लेट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed