{"_id":"69bc48781dcc8399e405bf34","slug":"evaluation-work-has-gained-momentum-the-number-of-examiners-has-also-increased-raebareli-news-c-101-1-slko1034-153454-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मूल्यांकन कार्य में आई तेजी, परीक्षकों की संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मूल्यांकन कार्य में आई तेजी, परीक्षकों की संख्या भी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेज हो गया है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लगभग 30 हजार कॉपियां जांच ली गईं। परीक्षकों की संख्या भी बढ़ गई है।
हालांकि अभी भी करीब 30 फीसदी परीक्षक नहीं आ रहे हैं। चारों मूल्यांकन केंद्रों को लगभग 90 फीसदी कॉपियां मिल चुकी हैं। आवंटन के सापेक्ष करीब 10 प्रतिशत कॉपियां आनी बाकी हैं। सभी परीक्षकों के काम शुरू करने से मूल्यांकन कार्य में और तेजी आएगी। हर हाल में एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कराना है।
मूल्यांकन कार्य के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए हैं। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज और पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रही है, वहीं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जा रही हैं। चारों मूल्यांकन केंद्रों को लगभग 3.70 लाख उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं, जिनमें हाईस्कूल की करीब दो लाख कॉपियां और इंटरमीडिएट की लगभग 1.70 लाख कॉपियां शामिल हैं। मूल्यांकन केंद्रों को लगभग 90 फीसदी कॉपियां मिल चुकी हैं। अभी भी कॉपियों के आने का सिलसिला चल रहा है।
चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांचने के लिए 1600 से अधिक परीक्षकों की तैनाती की गई है, लेकिन दूसरे दिन तक 1100 से अधिक परीक्षक ही काम करने पहुंचे। अभी भी 500 से अधिक परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। पहले दिन परीक्षकों की संख्या कम थी। दूसरे दिन परीक्षक बढ़ गए हैं। यही वजह है कि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कॉपियां जांचने का काम तेज हो गया है। अब तक लगभग 57 हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया गया है। डीआईओएस संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षकों से जॉइन करने को कहा गया है।
Trending Videos