{"_id":"6a4d59db76bde8b28109345e","slug":"even-the-light-drizzle-could-not-dispel-the-humidity-raebareli-news-c-101-1-rai1002-162203-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रिमझिम बारिश भी दूर न कर सकी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रिमझिम बारिश भी दूर न कर सकी उमस
Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौराहा के पास उमस भरी गर्मी के बीच हुई हल्की बारिश में भीगते हुए जाती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। झमाझम बारिश न होने से हर कोई उमस भरी गर्मी से परेशान है। मंगलवार को पूरे दिन बदली छाई रही। सुबह और दोपहर में रुक-रुककर बारिश हुई लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।
जुलाई में अब तक 24 मिलीमीटर बारिश हुई है। किसान भगौती प्रसाद का कहना है कि यदि जुलाई में औसत बारिश न हुई तो धान की फसल को नुकसान होगा। फसल लेट हो जाएगी। जुलाई की बारिश धान की फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। पिछले पांच सालों से जुलाई में बारिश कम हो रही है। इस कारण धान की फसल की पैदावार भी प्रभावित हो रही है।
इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हवा का रुख बदला हुआ है। नमी अधिक है, इस कारण बादलों का घेरा बना हुआ है लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है। अगले 24 घंटे में इसी तरह का मौसम होने की संभावना है।