फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The victim's family should receive protection: Chandrashekhar Azad

पीड़ित परिवार को मिले सुरक्षा : चंद्रशेखर आजाद

Wed, 08 Jul 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The victim's family should receive protection: Chandrashekhar Azad
सलोन कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया पूरे कुशल गांव में मृतक मेवालाल के माता-पिता से घटना की जानकार
सलोन। खमहरिया पूरे कुशल गांव में 29 जून को सड़क हादसे में दलित मेवालाल की मौत हो गई थी। 30 जून को सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में मंगलवार को नगीना सांसद व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिले। इस मामले में हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए। अधिकारियों से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने को कहा।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:40 बजे उन्होंने मृतक मेवालाल के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सांसद ने एससी एसटी एक्ट में भी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है और पीड़ितों को धमकाया जा रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। चंद्रशेखर आजाद ने मेवालाल की बेटी मालती से घटना की जानकारी ली। मालती ने बताया कि उसके पिता को घायल होने के बाद उचित इलाज नहीं मिला। बेटे मुकेश ने भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक की मां राजरानी ने रोते हुए न्याय दिलाने की मांग की। मृत मेवालाल के पिता जुगतू ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर आरोपियों ने कब्जा किया है। शौचालय तोड़वा दिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण परिवार को घर छोड़कर खेतों में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चंद्रशेखर ने पुलिस अधिकारियों से मामले की विवेचना, सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी मांगी। महराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवार को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। कहा कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।


मुकदमा मजबूती से लड़ें, मदद होगी
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने परिजनों से बात करने के बाद कहा कि मुकदमा मजबूती से लड़े, किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तत्काल उन्हें सूचना दी जाए। हर संभव मदद होगी। कहा कि बच्चों की शिक्षा जारी रखी जाए। मेवालाल की बेटी शांति की शादी में वह सहयोग करेंगे।


लिखित आश्वासन पर माने सांसद
सलोन। सांसद चंद्रशेखर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है। सीओ सलोन मामले की जानकारी देने के लिए मौके पर क्यों नहीं हैं। महाराजगंज के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीओ मुख्यमंत्री की ड्यूटी में हैं। इस पर सांसद ने अपर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की। बाद में सलोन कोतवाल बालेंदु गौतम ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन सांसद को सौंपा।



गमछा बिछाकर मांगी सहयोग राशि
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद नगीना सांसद घर से बाहर आए। अपने काफिले की एक गाड़ी पर खड़े होकर मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेवालाल के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। सांसद ने गाड़ी के बोनट पर गमछा बिछाकर सहयोग राशि एकत्र करानी शुरू की। उनके आह्वान पर महज दस मिनट में 35,220 रुपये जुट गए। एकत्रित पूरी धनराशि तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed