{"_id":"69bbd03e238b4bdda90bfa71","slug":"gas-cylinder-crisis-continues-people-forced-to-stand-in-long-queues-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर का संकट बरकरार: लोग लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर, कई ढाबे-होटल बंद होने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर का संकट बरकरार: लोग लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर, कई ढाबे-होटल बंद होने की कगार पर
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
गैस सिलिंडर के लिए लोग सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े होने के लिए मजबूर हैं। जिले के कई ढाबे और होटल बंद होने की कगार पर हैं।
होटल-ढाबों में भट्ठियां जलाने को मजबूर लोग।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली जिले के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की भारी कमी देखी जा रही है। सुबह से ही लोग सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर की ओटीपी नहीं मिल रही है।
Trending Videos
इस समस्या से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर की अनुपलब्धता ने होटल और ढाबा संचालकों को निराश किया है। कई होटल और ढाबे तो अब बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण इन कारोबारियों को लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे लकड़ी के भाव में डेढ़ गुना तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार पर गहरा असर: होटल और ढाबा संचालक अपनी आजीविका को लेकर चिंतित हैं। कमर्शियल गैस की कमी से उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लकड़ी पर निर्भरता बढ़ने से लागत में भी काफी इजाफा हुआ है। कई छोटे व्यवसायों के लिए यह स्थिति असहनीय होती जा रही है। प्रशासन से इस समस्या के समाधान की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन