{"_id":"6aa3080662cb437e62050bf1","slug":"government-ashram-vidyalaya-in-darkness-for-three-days-raebareli-news-c-101-1-slko1033-167152-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन दिन से अंधेरे में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन दिन से अंधेरे में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय
Fri, 11 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। शेषपुर समोदा गांव स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में व्यवस्थाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। गर्मी में छात्रों को न तो बिजली मिल पा रही है और न ही सोने के लिए बेड। खाने की व्यवस्था काफी बदतर है। खामियों को बताने के बाद जब विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की नहीं सुनी तो बछरावां पहुंचकर छात्रों को प्रदर्शन करना पड़ा।
जय नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक कक्षाएं संचालित होती हैं। यहां 350 से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इस विद्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवीए की क्षमता का एक ट्रांसफार्मर लगा है। यह पिछले तीन माह से जुगाड़ से चल रहा है।
मंगलवार दोपहर यह ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही सोलर पैनल ने भी काम करना बंद कर दिया। गर्मी में बच्चे बिलबिला उठे। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की, लेकिन उन्हाेंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी गुस्से में बुधवार रात 11 बजे तीन किमी पैदल चलकर बछरावां पहुंचकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसी तरह रात में छात्रों के गुस्से को शांत कराया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को भी व्यवस्था में सुधार नहीं आया।
बच्चों के सोने के लिए तखत की व्यवस्था की गई है। एक तखत पर चार-चार बच्चे सो रहे हैं। बच्चों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बेड की काफी कमी है। इस वजह से हम सब को चार-चार लोगों को एक साथ सोना पड़ रहा है।
-- -- --
व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए : एसडीम
महराजगंज एसडीएम आयुष अग्रवाल ने बताया कि जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में बिजली को लेकर छात्रों में नाराजगी है। उन्होंने विद्यालय में डेढ़ घंटे रहकर जांच की है। कई कमियां मिली हैं। उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रसोई घर के स्टोर रूम में सब्जियों व राशन को सुरक्षित रखवाने के निर्देश दिए गए हैं। नाराज बच्चों से भी बात की है। जो भी उनकी समस्याएं हैं, उन्हें शीघ्र ही निस्तारित कराया जाएगा।
-- -- -- --
नाराज छात्रों को समझाकर गया : प्रधानाध्यापक
आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद ने बताया कि जो भी छात्र नाराज थे, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। सभी समस्याओं को दूर कराया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाई में किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।