सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hindus and Muslims clashed over Holi celebrations in Raebareli more than dozen people were injured

होली खेलने को लेकर भिड़े दो पक्ष: गैर समुदाय के लोगों ने चलाए ईंट-पत्थर; विरोध पर चाकूबाजी; 11 से अधिक घायल

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में होली खेलने को लेकर हिंदू और गैर समुदाय के लोग भिड़ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हिंदू लोगों पर छतों से ईंट-पत्थर फेंका। इसमें 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Hindus and Muslims clashed over Holi celebrations in Raebareli more than dozen people were injured
कोतवाली का घेराव कर हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में गुरुवार को हिंदू पक्ष के लोग एक मोहल्ले से रंग खेलते हुए निकल रहे थे, इसी समय गैर समुदाय के लोगों ने छत से ईंट पत्थर चला दिए। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 11 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हिंदू पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

Trending Videos


घटना बछरावां थाना क्षेत्र के बछरावां कस्बा स्थित सब्जी मंडी की है। हमले में घायल दुर्गेश (27) की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया, परंतु मामला शांत नहीं हो पाया। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात की गई है। उधर, आक्रोशित कस्बावासियों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू पक्ष ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोतवाली पुलिस गैर समुदाय के लोगों की ओर से पैरवी कर रही है। सिर्फ हिंदुओं पर कार्रवाई करने पर उतारू है, जो वह लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

मामला बढ़ता देख महाराजगंज सर्किल के पांचों पुलिस थानों की पुलिस बुला ली गई। लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद, मुस्लिम मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed