{"_id":"69f25876099c94ec69013cd6","slug":"jaunpur-intercitys-operations-will-be-disrupted-from-may-4-raebareli-news-c-101-1-slko1034-156608-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जौनपुर इंटरसिटी का चार मई से बिगड़ेगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जौनपुर इंटरसिटी का चार मई से बिगड़ेगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना है। जौनपुर से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें निरस्त या फिर रास्ते में रोक कर चलाई जाएंगी। ज्यादातर ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। इसका असर जिले से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 24 दिन तक प्रभावित रहेगा।
अयोध्या रूट की पांच ट्रेनों को रायबरेली के रास्ते दौड़ाया जाएगा। रायबरेली और जौनपुर के बीच रोजाना इंटरसिटी एक्सप्रेस दौड़ती है। सुबह रायबरेली से जौनपुर जाती है और रात में लौटती है। रायबरेली से जौनपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चार से 12 मई तक रास्ते में एक घंटे रोकी जाएगी, जिससे यह ट्रेन दोपहर 12:20 बजे के स्थान पर 1:20 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा आने-जाने वाली यह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 13 से 27 मई तक 15 दिन सिर्फ जंघई तक ही चलेगी। यानी कि सुबह रायबरेली से जंघई तक जाएगी और रात में वहीं से लौट आएगी। यह ट्रेन जौनपुर तक नहीं जाएगी, बल्कि रास्ते से ही लौटा दी जाएगी। अयोध्या रूट की पांच ट्रेनें मार्ग परिवर्तन के चलते रायबरेली के रास्ते दौड़ेंगी। हावड़ा और अमृतसर के बीच दौड़ने वाली दून एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) 12 से 26 मई तक रायबरेली के रास्ते चलेगी।
कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 6, 13 व 20 मई को, गोवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस 4, 11, 18 व 25 मई को और अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 15 व 22 मई को रूट डायवर्जन के कारण रायबरेली का रास्ते से दौड़ाएंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जौनपुर में होने वाले काम के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
Trending Videos