सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rain and hail fell, houses damaged

Raebareli News: आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, मकान क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain and hail fell, houses damaged
महराजगंज क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से सड़क पर गिरे पेड़।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। इससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि किसान घायल हो गया। आम के साथ ही सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। शहर में महज बूंदाबांदी हुई, जबकि देहात इलाकों में आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
Trending Videos


दोपहर करीब दो बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए। जिले के कई हिस्सों में अचानक तेज आंधी चलने लगी। इसके साथ ही डीह, शिवगढ़ और महराजगंज जैसे इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। डीह और शिवगढ़, महराजगंज में तो ओलावृष्टि भी हुई। किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि वे अपनी गेहूं की फलस की कटाई और मड़ाई का काम पहले ही पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थुलवासां, पहरेमऊ और अशर्फाबाद गांवों में आंधी-पानी के साथ ओले गिरे हैं। तोरई, लौकी समेत अन्य सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। लाइनों में फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। उधर, महराजगंज बाजार से अपने घर लौट रहे मोन गांव निवासी 55 वर्षीय जगदेव आंधी-पानी से बचने के लिए पीपल के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान पेड़ की डाल उन पर गिर गई, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

नारायनपुर गांव में समरजीत सिंह के घर के बगल में लगा महुआ का पेड़ उनकी छत पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से दीवार में दरारें आ गई हैं। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के पड़रई, मकदूमपुर, अमावां, दुसौती में आंधी-पानी के साथ ओले गिरने से सब्जियों की फसल को क्षति हुई है। बिजली आपूर्ति ठप है।

हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी-पानी की वजह से हलोर, अलीपुर, पुरासी, जमुरावां, कक्केपुर, कोटवा मोहम्मदाबाद, मझिगवां गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि फॉल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।


पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
महराजगंज। आंंधी-पानी के कारण महराजगंज-रायबरेली रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की डालें काटकर बाहर करके आवागमन शुरू कराया। आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed