सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The groom attacked his brother-in-law with a sword, injuring him

Raebareli News: दूल्हे ने साले पर तलवार से किया हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The groom attacked his brother-in-law with a sword, injuring him
विज्ञापन
बछरावां। देवीखेड़ा मजरे राघोपुर गांव में मंगलवार रात बाइक और सोने की चेन न मिलने पर दूल्हे ने साले पर तलवार से हमला कर दिया। इससे साला घायल हो गया। दूल्हे ने हंगामा किया और बिना दुल्हन के ही बरात लेकर लौट गया। घरातियों ने घटना पर नाराजगी जताई और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos


गांव निवासी मोहनलाल ने बेटी प्रीति गौतम का विवाह शिवगढ़ क्षेत्र के चौहान का पुरवा मजरे नृत्य गांव निवासी रामसागर के पुत्र सूरज गौतम के साथ तय किया गया था। सूरज मंगलवार को बरात लेकर गांव पहुंचा था। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हा अचानक बाइक और सोने की अंगूठी की मांग करने लगा। दुल्हन पक्ष ने देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दूल्हा और भड़क गया और हंगामा करने लगा। दुल्हन के भाई धीरज गौतम पर तलवार से हमला करके घायल कर दिया। धीरज के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इससे पहले कि लोग आक्रोशित हों, दुल्हा बरातियों के साथ भाग गया। घायल धीरज का सीएचसी में इलाज कराया गया। उधर, बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed