{"_id":"69bb069409e18d8edf0f2ea0","slug":"jharkhand-teenager-vandalized-temples-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153390-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: झारखंड के किशोर ने मंदिरों में की थी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: झारखंड के किशोर ने मंदिरों में की थी तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज। जलालपुर धई गांव स्थित मंदिरों में तोड़फोड़ और पूजा सामग्री बिखरा देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक किशोर को हिरासत में लिया। यह किशोर झारखंड का रहने वाला है, जो मानसिक रूप से बीमार है। मंदिर से गायब घंटी भी बरामद कर ली गई। सीसीटीवी कैमरे में किशोर मंदिर में आते-जाते हुआ दिखा था। हालांकि गांव में पुलिस बल तैैनात रहा।
गांव स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और हर शकनी माता मंदिर में सोमवार रात तोड़फोड़ की गई थी। पूजा सामग्री बिखरा दी गई थी। एक घंटी चोरी हुई थी। गांंव निवासी दिलीप कुमार मोदनवाल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने झारखंड के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को पकड़कर पूछताछ की। जांच में पता चला कि किशोर मानसिक रूप से बीमार था। वह बिहार प्रांत के औरंगाबाद में मौसी के घर पर रहता था। मौसी के घर से बाहर आकर ट्रेन के जरिए यहां जलालपुर धई रेलवे स्टेशन पर उतरा था। इसके बाद गांव जाकर मंदिरों में पूजा पाठ की।
इस दौरान पूजा सामग्री बिखरा दी। पुलिस किशोर के परिजनों को भी सूचना दी है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि मंदिरों में तोड़फोड़ और पूजा सामग्री बिखरा देने के मामले की गुत्थी सुलझ गई है। मानसिक रूप से बीमार किशोर ने यह कार्य किया1था। हालांकि घटना के अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।
Trending Videos