फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   lakh seized from the Pradhan's house.

Raebareli News: प्रधान के घर से 27 लाख कीमत का 27 किलो गांजा बरामद

Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
lakh seized from the Pradhan's house.
ऊंचाहार। पूरे कांजी मजरे कमालपुर गांव में बुधवार रात पुलिस ने ग्राम प्रधान के घर से 27 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी प्रधान पति धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पिछले दो साल से अधिक समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था। बुधवार शाम सलोन पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह और उसके दो साथियों पंकज व अंकित को गैंगस्टर अधिनियम के मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस ने तीनों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। हालांकि, उस समय धर्मेंद्र सिंह के पास से गांजा बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10 बजे ग्राम प्रधान के घर से एक युवक गांजा से भरी बोरी लेकर बाहर निकल रहा था। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बोरी की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी त्रिशू गुप्ता है। वह अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का सदस्य है। पुलिस के अनुसार, वह प्रधान पति धर्मेंद्र सिंह के साथ मिलकर लंबे समय से गांजा की बिक्री कर रहा था।
ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि बोरी में एक-एक किलो वजन के 27 पैकेट मिले हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 27 लाख रुपये है। आरोपी त्रिशू गुप्ता और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
मौसी के घर हुई मुलाकात, फिर तस्करी में साथ आए
पुलिस जांच में सामने आया है कि गांजा तस्करी के आरोपी त्रिशू गुप्ता के ननिहाल में प्रधान पति धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की मौसी रहती हैं। करीब दो वर्ष पहले धर्मेंद्र अपनी मौसी के घर गया था, जहां उसकी मुलाकात त्रिशू से हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र ने ही त्रिशू को गांजा तस्करी के कारोबार में शामिल किया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले त्रिशू गुप्ता का मामा भी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गांजा बेचते हुए पकड़ा गया था।

ऊंचाहार में पहले भी पकड़ी जा चुकी है गांजे की बड़ी खेप
ऊंचाहार क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कई बार एंटी नारकोटिक्स टीमों ने यहां गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। 28 मार्च 2024 को लखनऊ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने क्षेत्र के चौबेपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के बाहर खेत में बने ट्यूबवेल से 28 बोरियों में रखा आठ क्विंटल 79 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद किया था। वहीं, 19 फरवरी 2026 को बाराबंकी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तिवारीपुर ढाबे के पास एक एसयूवी से 55 लाख रुपये कीमत का 108.410 किलो गांजा बरामद किया था। दोनों मामलों के आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed