{"_id":"69bb08412748b1155d003c42","slug":"navratri-special-train-starts-from-today-raebareli-news-c-101-1-slko1034-153362-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नवरात्र पर स्पेशल ट्रेन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नवरात्र पर स्पेशल ट्रेन आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मिर्जापुर और लखनऊ के बीच दौड़ेगी, जो रायबरेली जिले के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
मिर्जापुर से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रोजाना दौड़ेगी। मिर्जापुर से शाम 4:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जिले के ऊंचाहार स्टेशन पर रात 8:18 बजे, रायबरेली स्टेशन पर रात 8:53 बजे और बछरावां स्टेशन पर रात 9:25 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से मिर्जापुर के लिए स्पेशल ट्रेन 20 मार्च से 3 अप्रैल तक चलाने का शेड्यूल तय हुआ है। लखनऊ से रात 1 बजे रवाना होगी और सुबह 8:30 बजे मिर्जापुर पहुंच जाएगी।
जिले के बछरावां स्टेशन पर रात 2:02 बजे, रायबरेली स्टेशन पर रात 2:25 बजे और ऊंचाहार स्टेशन पर रात 2:55 बजे पहुंचेगी। सभी जगह दो मिनट का स्टॉपेज रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि रास्ते में यह ट्रेन उतरेटिया, कुंडा हरनामगंज, प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज, नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल स्टेशन पर भी रुकेगी।
Trending Videos