{"_id":"69f7a64ab25892061900ebcf","slug":"nine-feeders-were-shut-down-leaving-71-villages-without-electricity-raebareli-news-c-101-1-slko1031-156961-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नौ फीडर बंद, 71 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नौ फीडर बंद, 71 गांवों की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खीरों विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
खीरों। तेज हवा चलने से रविवार सुबह पेड़ की डालियां टूटकर 33 केवी बिजली लाइन पर गिर पड़ीं। इससे विद्युत उपकेंद्र खीरों के नौ फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। इन फीडरों के तहत आने वाले करीब 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। डेढ़ लाख आबादी को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
मौरावां लाइन उन्नाव से आने वाली 33 केवी लाइन विद्युत उपकेंद्र खीरों तक आती है। रविवार सुबह करीब छह बजे हवा चलने के कारण पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गईं। इसका नतीजा यह रहा कि उपकेंद्र के तहत आने वाले देवगांव, अजीतपुर, मेरुई, निहस्था, सतांव, अजीतपुर, खीरों, पाहो तथा विश्व बैंक फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसका असर हुआ कि इन फीडरों के 70 गांवों में बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई।
बिजली बंद होने से न सिर्फ लोगों को गर्मी में परेशान जूझना पड़ा, बल्कि पानी की आपूर्ति ठप रही। धान की बेड़न डालने की तैयारी में जुटे किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम छह तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
पेड़ों की डालों की नहीं होती छंटाई
उपभोक्ता लालबहादुर सिंह, राम खेलावन ने बताया कि विभाग की तरफ से पेड़ों की डालों की छंटाई कराई जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। यही वजह है कि हवा चलने पर पेड़ की डालें लाइन में गिर जाती हैं और बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली न आने के कारण हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोतीलाल, चंद्रपाल, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रामबाबू, जगदेव यादव कहते हैं कि बिजली न आने के कारण गर्मी में दिक्कत हो रही है। नलकूप बंद होने से किसान धान की बेड़न नहीं डाल पा रहे हैं।
जल्द बहाल होगी बिजली आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र खीरों के अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि शनिवार की रात एक बजे पहले उपकेंद्र का इन्वर्टर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इन्वर्टर ठीक करके आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। सुबह हवा के कारण पेड़ की डालें लाइन पर गिरने के कारण फॉल्ट आ गई। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos