{"_id":"69f8316b1833fd0043089b88","slug":"video-video-gaga-ekasaparasa-va-para-tarakatara-taral-sa-takaraii-pakaapa-sharamaka-ka-mata-paca-lga-ghayal-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप, श्रमिक की मौत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप, श्रमिक की मौत पांच लोग घायल
सलोन (रायबरेली)। रसूलपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पिकअप से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ऊंचाहार सीएचसी लाया गया है, जहां से एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दो घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रविवार रात को पाठक नगर चड़रई चौराहा निवासी प्रकाश नारायण ट्रैक्टर ट्रॉली से तारों का बंडल लेकर लालगंज जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर पूरे इंदर मजरे मिर्जापुर ऐहारी ऊंचाहार निवासी मनोज कुमार(28) पुत्र जगदीश पाल भी सवार थे। मनोज गंगा एक्सप्रेस-वे में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। रसूलपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर खंभा नंबर 539.5 किलोमीटर पर तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
इसमें मनोज कुमार उछल पर एक्सप्रेस-वे पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक प्रकाश नारायण मिश्रा, पिकअप सवार नरमजीत, शत्रु निवासी पटियाला पंजाब, शिवकुमार निवासी पूरे बल्दी पोस्ट मिर्जापुर अहियारी ऊंचाहार व अंकेश कुमार निवासी पूरे बल्दी पोस्ट मिर्जापुर अहियारी ऊंचाहार घायल हो गए। घायलों में शिवकुमार व अंकेश को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि प्रकाश नारायण मिश्र, नरमजीत व शत्रु को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से नरमजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि गंगा राष्ट्रीय राज्यमार्ग गंगा एक्सप्रेस-वे रसूलपुर में पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक श्रमिक की मौत हुई है। पांच लोग घायल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।