{"_id":"69f7a546249b06dfb4030102","slug":"the-body-of-a-young-man-was-taken-out-of-the-grave-for-investigation-raebareli-news-c-101-1-rai1002-156957-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जांच के लिए कब्र से निकाला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जांच के लिए कब्र से निकाला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार के पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर कब्र खोदने के दौरान लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
ऊंचाहार। पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर रविवार को राहुल का शव कब्र से बाहर निकाला गया। शव को परीक्षण के लिए भेजा गया पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
गत 16 अप्रैल को गांव निवासी राहुल (25) अपने साथी के साथ नसीरनपुर गया था। रात में साथियों ने उसकी मां अनीता को राहुल के बीमार होने की सूचना दी। साथियों ने बताया कि राहुल को एम्स में भर्ती कराया गया है। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। राहुल का शव घर पर छोड़कर साथी चले गए। 17 अप्रैल को परिजनों ने पूरे तीर खरौली घाट पर राहुल के शव को दफना दिया।
इस घटना के बाद राहुल की मां अनीता ने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शक जताया। उन्होंने जिलाधिकारी से शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार सुबह नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे। उन्होंने शव निकालने की कार्रवाई पूरी कराई।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव का ऊपरी हिस्सा गल गया था। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, इसमें मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव परीक्षण में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा जांच से असली वजह स्पष्ट होगी। विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। शव को दोबारा दफना दिया गया है।
Trending Videos