{"_id":"6a20822d9b102442140829ba","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-a-dumper-raebareli-news-c-101-1-rai1002-159429-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर की टक्कर से वृद्धा की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। बाल्हेमऊ गांव में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग गया।
गांव निवासी 70 वर्षीय राम कुमारी पत्नी रामकुमार बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सड़क किनारे बनी नाली के ऊपर से होकर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल वृद्धा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की मौत हुई है। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Trending Videos