सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Outraged over power cuts, highway blocked

Raebareli News: बिजली कटौती पर भड़के, हाईवे जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 12 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Outraged over power cuts, highway blocked
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार रात फूट पड़ा। सभी ने मेजरगंज गांव के पास बिजली का पोल रखकर रायबरेली-प्रतापगढ़ पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खोलवाया। करीब आधा घंटे तक हाईवे जाम रहा।


जिले में बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान हैं लेकिन बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। हर दिन कहीं न कहीं बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क तक पहुंच रहा है। रात करीब 10 बजे बिजली न आने पर राही ब्लॉक के मेजरगंज के आसपास लोग आक्रोशित हो गए। सभी ने बिजली का पोल रखकर हाईवे जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि बिजली नहीं आ रही है। आंधी-पानी में बिजली के पोल गिर गए हैं, लेकिन दूसरे पोल नहीं लगाए गए हैं। संतोष यादव, दिनेश कुमार, अर्जुन प्रसाद ने बताया कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का रवैया बेहद खराब है।
विज्ञापन

उधर, हाईवे जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विभागीय अधिकारियों से बातकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि बिजली कटौती को लेकर कुछ देर के लिए उपभोक्ताओं ने हाईवे जाम किया था। सूची बिजली उपकेंद्र के जेई विनय कुमार का कहना है कि कुछ घरों में लो वोल्टेज की समस्या थी, जिसे दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed