सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pipeline gas reaches 776 homes from Hardaspur depot

Raebareli News: हरदासपुर डिपो से 776 घरों में पाइप से पहुंची गैस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pipeline gas reaches 776 homes from Hardaspur depot
पीएनजी गैस आपूर्ति के लिए शहर के हरदासपुर में स्थापित डिपो। - फोटो : पीएनजी गैस आपूर्ति के लिए शहर के हरदासपुर में स्थापित डिपो।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रसोई गैस की समस्या से निपटने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू हो गई है। हरदासपुर में स्थापित डिपो से 776 घरों में पाइप से सीधे गैस पहुंचा दी गई है। इससे इन घरों में गैस की समस्या से निजात मिल गई है। शहर में अब तक पीएनजी के 1563 कनेक्शन दिए गए हैं। अन्य उपभोक्ताओं को भी इसी सप्ताह गैस मिलनी शुरू हो जाएगी। शहर के सभी मोहल्लों के घरों पर पीएनजी पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है।
Trending Videos

खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद जिले में रसोई गैस की समस्या बढ़ गई है। वैसे तो शहर में पीएनजी कनेक्शन देने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा है, लेकिन इस कनेक्शन को लेकर लोग रुचि नहीं ले रहे थे। सिलिंडर मिलने में समस्या बढ़ने के बाद अब लोग पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आगे आने लगे हैं। गैस की आपूर्ति के लिए शहर के हरदासपुर में डिपो बनाया गया है। इसी डिपो से वर्तमान समय में पीएनजी की आपूर्ति शुरू की गई है। शहर के प्रगतिपुरम, तुलसीनगर, एकता विहार, हरदासपुर, हनुमंतपुरम, अनवर नगर सहित कई मोहल्लों में 1563 लोगों को पीएनजी का कनेक्शन दिया गया है। इसमें 776 घरों में पाइप से गैस की आपूर्ति भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8000 कनेक्शन देने का आदेश
बृहस्पतिवार को भारत सरकार के पेट्रोलियम सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहर में पीएनजी की आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा की। सचिव ने निर्देश दिए कि शहर के 8000 घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू कराने के लिए जल्द ही कनेक्शन देने का काम पूरा किया जाए। उन्होंने डीएसओ उबैदुर्रहमान को निर्देश दिए कि कोई समस्या आ रही है तो जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर काम को पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
चकदौलताबाद में तैयार हो रहा नया डिपो
शहर के हरदासपुर में बने पीएनजी डिपो से आपूर्ति शुरू होने के बाद अब शहर के ही चक दौलताबाद में भारत पेट्रोलियम ने गोपालजी फ्यूल स्टेशन में पीएनजी का डिपो स्थापित कराने का काम शुरू कराया है। इसके साथ ही शहर के राना नगर, न्यू रानानगर, आचार्य द्विवेदी नगर सहित अन्य मोहल्लों में भी पीएनजी कनेक्शन के लिए लाइन बिछाने का काम भी तेज हो गया है।
उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
पाइप से रसोई गैस मिलने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। पीएनजी से गैस आपूर्ति होने से एक सुरक्षित, सुविधाजनक और निरंतर उपलब्ध रहने वाला ईंधन मिलना शुरू हो जाएगा। पीएनजी की आपूर्ति निर्बाध होती है, जिससे रसोई के काम में कोई रुकावट नहीं आती। यह पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल मानी जाती है, जिससे प्रदूषण कम होता है। इस पहल से शहर के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

शहर के 776 घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। अब तक 1563 कनेक्शन दिए गए हैं। भारत सरकार के सचिव ने वीडियोकांफ्रेंसिंग करके शहर में 8000 पीएनजी कनेक्शन देने का काम जल्द ही पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके लिए काम शुरू करा दिया गया है।
उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed