{"_id":"69d75a7dd2cba27cf4026ad8","slug":"dog-has-unleashed-terror-in-lalganj-area-in-raebareli-injuring-24-people-in-just-two-days-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक कुत्ते ने क्षेत्र में फैलाई दहशत, दो दिन में 24 लोगों को काटकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक कुत्ते ने क्षेत्र में फैलाई दहशत, दो दिन में 24 लोगों को काटकर किया जख्मी
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में एक कुत्ते ने लालगंज क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। दो दिन में 24 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी को इंजेक्शन लगाया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
कुत्ता (सांकेतिक)
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रायबरेली में एक काले कुत्ते की दहशत है। दो दिन में इस कुत्ते ने 24 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
Trending Videos
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सूदनखेड़ा मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली निशा ने बताया कि वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी पीछे से आए कुत्ते ने उन्हें काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। इसी दौरान पड़ोस की ममता को भी उसी कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता अस्पताल रोड से सूदनखेड़ा, बेहटा चौराहा होते हुए मलपुरा और महाखेड़ा की ओर भागा। रास्ते में उसने कई लोगों को निशाना बनाया। घायलों में नगर के संतोष, सुरेश, अनुज यादव, रामस्वरूप, अभि, चंद्रप्रकाश, सौरभ, प्रज्ञा, राजाराम, अभ्यांश, आशीष, अनूप, चंद्रकांत, अमित, अंजलि और रामखेलावन समेत अन्य शामिल हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की पर्याप्त उपलब्धता है। कुत्ते के काटने से आए सभी मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन