{"_id":"69ee6ed952b5bdb9440c72a2","slug":"power-outage-leaves-five-lakh-people-in-distress-raebareli-news-c-101-1-slko1032-156412-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गुल रही बिजली, पांच लाख लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गुल रही बिजली, पांच लाख लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति चरमरा गई। शनिवार की रात कई जगह लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही। इससे करीब पांच लाख लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
कहीं पर आठ घंटे, तो कहीं चार घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। बताते हैं कि कई जगह लाइनों में फाॅल्ट से बिजली गुल रही, वहीं अधिकारियों का कहना है कि कोई फाॅल्ट नहीं था। बिजली की मांग बढ़ने से बिजली ऊपर से काटी गई थी।
अमावां ट्रांसमिशन से जगतपुर और ऊंचाहार ग्रामीण और तहसील को बिजली की आपूर्ति होती है। इसी तरह डलमऊ ट्रांसमिशन से गदागंज उपकेंद्र को बिजली मिलती है। शनिवार की रात करीब छह बजे लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का झेलनी पड़ी। सुबह तब बिजली नहीं आने पर लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
उपभोक्ता रामकुमार, अनुराग तिवारी, मनोज कुमार ने बताया कि इस समय बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। भीषण गर्मी के चलते लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। रात भर बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊंचाहार में रात छह बजे की गई बिजली रविवार की सुबह आठ बजे बहाल हो पाई। इसी तरह गदागंज में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली आपूर्ति गुल रही।
ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी बबलू शर्मा ने बताया कि ट्रांसमिशन में कोई दिक्कत नहीं थी। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ी है। इस वजह से ऊपर से कटौती की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X