{"_id":"69f1108c2c438066010985db","slug":"minister-in-charge-reviewed-development-works-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156558-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्याें की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्याें की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बचत भवन में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेते कैबिनेट मंत्री राकेश स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के प्रभारी व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग मंत्री जनपद राकेश सचान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा गर्मी को देखते हुए लोगों को लू से बचाया जाए। गोशालाओं में गोवंशों के लिए हरे चारे, छाया, भूसा आदि के बंदोबस्त किए जाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराकर कराएं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने का काम समय से पूरा हो। किसानों को सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाए। जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए। सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के काम को समय से पूरा कराकर आवागमन को सुचारू रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माह मई तक कार्य योजना तैयार कर अक्टूबर एवं नंबर तक कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कराएं।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, डीएम सरनीत कौर ब्रोका, एसपी रविकुमार, सीडीओ अंजूलता, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, एडीएम अमृता सिंह, एएसपी आलोक सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
ऐ मौलाना, बाहर जाओ, मीडिया से बात हो रही है...
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को मीडिया से बात करने के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कांग्रेस और सपा को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान कुर्सी पर बैठे एक मुस्लिम कार्यकर्ता की ओर ध्यान देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा- ऐ मौलाना बाहर जाओ, मीडिया से बात हाे रही है। मंत्री की बात सुनकर मुस्लिम व्यक्ति कमरे से बाहर चला गया। प्रभारी मंत्री ने सपा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही विकास का पहिया तेजी से बढ़ा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X