सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5000 people will watch the live telecast in Jagatpur

Raebareli News: जगतपुर में 5000 लोग देखेंगे सीधा प्रसारण

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
5000 people will watch the live telecast in Jagatpur
जगतपुर क्षेत्र से होकर निकले गंगा एक्सप्रेसवे पर बना टोल प्लाजा।
विज्ञापन
रायबरेली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद इस पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। जिले में एक्सप्रेस-वे की लंबाई 78 किमी है। इस पर फर्राटा भरने के लिए दो एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य जगह से लोग एक्सप्रेस-वे पर नहीं चढ़ सकेंगे। 250 गांव के निकट से निकले एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड बनाई गई, ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। जगतपुर में लोकार्पण का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। यहां पर पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
Trending Videos

36 हजार करोड़ रुपये की लागत से मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। इसके बनने से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलेगी। एक्सप्रेस-वे के बीच पड़ने वाले रास्ते में पुलों का निर्माण कराया जा चुका है। इसमें दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर स्थित टोल प्लाजा पर कार्यक्रम के लिए पंडाल और मंच तैयार किए जा रहा है। पांच हजार लोग सीधा प्रसारण देखेंगे।
120 की रफ्तार से भरेंगे वाहन
गंगा एक्सप्रेस-वे को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है। हल्के वाहन अधिकतम 120 किमी प्रति घंटा और भारी वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे। निगरानी के लिए हर किमी पर कैमरे और 10 किमी पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। टोल प्लाजा पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई और सुरक्षा के लिए पुलिस बूथ भी बनाए जा रहे हैं। एसडीएम ऊंचाहार विवेक राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed