सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman was kept on ventilator for 12 hours even after her death.

Raebareli News: मौत के बाद भी महिला को 12 घंटे वेंटिलेटर पर रखा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The woman was kept on ventilator for 12 hours even after her death.
मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत को लेकर हंगामा करते लोग। 
विज्ञापन
अमावां। शहर के नवजीवन नर्सिंगहोम के संचालक का हैरतअंगेज कारनामा उजागर हुआ है। महिला की मौत के बाद भी रुपये ऐंठने के लिए उसके शव को करीब 12 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया। आशंका होने पर मंगलवार की शाम परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जांच की तो महिला मृत मिली।
Trending Videos

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के संचालक की पिटाई कर दी। प्रथम दृष्टया जांच में मनमानी की पुष्टि होने के बाद नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत महिला की बहन ने मिल एरिया थाने में तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के मटेहना निवासी सीमा (34) पत्नी संजय गत सोमवार को अपने देवर रंजीत के साथ मायके हल्दी का पुरवा खीरों से वापस लौट रही थी। बाइक से गिरने से वह घायल हो गई थी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन देर शाम निजी एंबुलेंस चालक ने महिला को नवजीवन अस्पताल पहुंचा दिया। परिजनों का आरोप सोमवार की रात में ही सीमा की मौत होने के बाद भी रुपये वसूलने के बाद वेंटिलेटर पर रख दिया। आरोप है कि 56 हजार रुपये इलाज के नाम पर वसूले गए। मरीज से किसी को मिलने नहीं दिया। मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे आशंका होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मामला गरमाने के बाद कोतवाली और मिल एरिया पुलिस के साथ ही एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश की टीम ने पहुंचकर जांच की। जांच में महिला मृत मिली, लेकिन उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आरोप है कि मौत के बाद करीब 12 घंटे तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। गुस्साए परिजनों ने संचालक शैलेश श्रीवास्तव की पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया।
जांच के बाद एसीएमओ ने नर्सिंगहोम में भर्ती तीन अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजकर भर्ती करा दिया। नवजीवन हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
उधर, मृत सीमा की बहन मीना ने मिल एरिया थाने में अस्पताल के संचालक के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर की मांग की है। मिल एरिया एसओ संजय कुमार का कहना है कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
इनसेट
नवजीवन हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। भर्ती मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही बरती गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।
डॉ. अंबिका प्रकाश, एसीएमओ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed