सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply cut off in 900 villages after poles snapped during a storm

Raebareli News: आंधी में खंभे टूटने से 900 गांवों की बिजली हुई गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 14 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power supply cut off in 900 villages after poles snapped during a storm
रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र में तेज आंधी आने से टूटा विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को आई आंधी से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गए। जिससे शहर में बिजली बेपटरी हो गई। कहीं एक घंटे, तो कहीं दो घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। ग्रामीण क्षेत्र के हालात सबसे खराब हैं। शाम तक गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पाई। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का कहना है कि करीब 600 बिजली के खंभे टूटे हैं। करीब 900 गांवों की बिजली गुल है। बिजली बहाल करने के लिए टीमें लगाई गईं हैं।
Trending Videos


दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी के साथ बारिश भी हुई। जिससे बिजली गुल हो गई। शहर के इंदिरा नगर, गोराबाजार, तेलियाकोट उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल रही। आईटीआई, प्रगतिपुरम, मिल एरिया उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली तीन बजे से पांच बजे तक गुल रही। गदागंज क्षेत्र के गोड़ा गांव में विद्युत पोल टूटने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। अवर अभियंता नितीश दुबे की अगुवाई में टीमें बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी क्षेत्र के हसनापुर गांव में तीन खंभे टूट गए। सरेनी बाजार में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से दो खंभे टूट गए। लालगंज, खीरों क्षेत्र में करीब 150 बिजली के खंभे टूटने से बिजली गुल है। डलमऊ में कई जगह खंभे और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए। ऊंचाहार और रोहनियां, ऊंचाहार, डीह, सलोन, छतोह, जगतपुर, सतांव क्षेत्र में कई जगह बिजली खंभे टूटने से बिजली गुल है। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बंद है। शहर की बिजली बहाल हो गई है। गांवों की बिजली बहाल करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed