सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Prayagraj Passenger arrived five hours late

Raebareli News: पांच घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Passenger arrived five hours late
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। कानपुर में गंगा पुल की रेल लाइन पर चल रहे काम की वजह से कई ट्रेनें निरस्त हैं, वहीं कुछ ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जा रहा है। अन्य रूटों की ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही हैं।
Trending Videos

बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने पांच घंटे इंतजार कराया, वहीं पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से आई। बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed