फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Miscreants were dividing up the proceeds of a robbery... five arrested after a police encounter

Raebareli: लूट के माल का बंटवारा कर रहे थे बदमाश... पुलिस से मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, 12 किलो आभूषण बरामद

Fri, 07 Aug 2026 11:54 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 07 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

रायबरेली में पुलिस से मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस टीम ने उनके पास से 12 किलो से ज्यादा आभूषण बरामद किया है। पुलिस टीम ने उन्हें तब घेरा जब वो लूट के माल का बंटवारा कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Raebareli: Miscreants were dividing up the proceeds of a robbery... five arrested after a police encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के मिल एरिया पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.80 किलोग्राम चोरी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। 6/7 अगस्त 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लोनियन का पुरवा, शारदा नहर पुल के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे थे। वे किसी अन्य स्थान पर चोरी की योजना भी बना रहे थे।
विज्ञापन


मिलएरिया पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शिवकुमार और बबलू के पैर में गोली लगी। तीन अन्य बदमाश राकेश उर्फ छोटे, लवकुश और सागर वर्मा मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदगी और अभियुक्तों का विवरण
घायल शिवकुमार और बबलू को उपचार के लिए सीएचसी अमांवा भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP32NV1225) बरामद की है। बरामद आभूषणों में 4.460 किलोग्राम मोहनगंज, अमेठी की चोरी से संबंधित हैं। शेष आभूषण मिलएरिया क्षेत्र के तकिया चौराहा स्थित ज्वेलर्स की दुकानों से चोरी हुए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर वर्मा एक सुनार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed