{"_id":"68c5c83d725a5e5793004997","slug":"resolve-to-make-up-developed-by-2027-raebareli-news-c-101-1-slko1033-140853-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: यूपी को 2027 तक विकसित बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: यूपी को 2027 तक विकसित बनाने का संकल्प
विज्ञापन

विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के वर्ष 2027 तक विकसित राज्य बनाने के लिए शनिवार को दूसरे दिन अमावां ब्लॉक सभागार में संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं से प्रदेश को विकसित बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। हर किसी ने अपने हिसाब से सुझाव दिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रदेश को विकसित बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
दो दिवसीय दौरे पर आई स्टेट की टीम की मौजूदगी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों के बीच सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस), बीआर कुशवाहा (सेवानिवृत्त कर्नल), जितेंद्र कुमार सिंह (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), केके सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक) एवं शेखर अग्रवाल (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रबुद्धजनों ने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, वित्त पोषण, बैंक लिंकेज, कौशल एवं प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान की रूपरेखा, विगत आठ वर्षों की उपलब्धियों एवं भविष्य के रोडमैप पर भी विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं रेखा, दीपांजलि मौर्या, कमरून निशा, अखिलेश कुमारी,सीमा देवी एवं सिद्धदात्री ने भी अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। बीडीओ अमावां संदीप सिंह ने समूहों की प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की रूपरेखा एवं आजीविका गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र कुमार ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक घर से सुझाव लेकर सभी महिलाएं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में डीएम हर्षिता माथुर, डीडीओ अरुण कुमार, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार चंद्रौल, उपायुक्त (स्वरोजगार) सविता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, एडीएसटीओ महेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos